
लड़के और लड़कियों के बीच नोंक-झोंक होती रहती है। इसमें कभी लड़कियां लड़कों को परेशान करती हैं, तो कभी लड़के लड़कियों को परेशान करते हैं। कभी-कभार हंसी-मजाक महंगा भी पड़ जाता है, जब दूसरा पक्ष बुरा मान लेता है। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब एक लड़के ने ऐसी लड़की से पंगा ले लिया, जिसने उसकी अच्छी खबर ले ली।
लड़के किसी रेस्त्रां में लंच के लिए गए हैं। तीनों अपने ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। उन तीनों लड़कों के अपॉजिट कुछ लड़कियां बैठीं हैं, जो लंच के लिए ग्रुप में आई हैं। सभी लोग लंच ले रहे हैं। तभी एक लड़के के मन में शरारत सूझती है और वह अपने दोनों साथियों को भी परेशान करने की तरकीब बताता है।
भी तीनों एक साथ मिलकर लड़कियों के बालों (चोटी) को खींचने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद पहले लड़के विपरीत दिशा में बैठी लड़की के बाल जोर से खींचता है। फिर दूसरे दोस्त ने और अंत में तीसरे दोस्त बालों को खींचता है। तभी तीसरी लड़की को गुस्सा आ जाता है, जो कि बहुत हेल्दी है। वह उठकर तीसरे लड़के को रेस्त्रां में सबके सामने एक जोरदार पंच मारती है, जिससे वह लड़का वहीं कुर्सी पर गिर जाता है। यह देख लड़कों के पसीने छूट जाते हैं।
0 Comments