सोनू सूद ने खेतों में हल चलाने के लिए अपनी बेटियों का उपयोग करने वाले किसान को भेजा ट्रैक्टर

सोनू सूद ने खेतों में हल चलाने के लिए अपनी बेटियों का उपयोग करने वाले किसान को भेजा ट्रैक्टर

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने एक किसान और उसके परिवार की मदद करने की कसम खाई हैl उन्होंने उनके खेतों को जोतने के लिए ट्रैक्टर भेजने का वादा किया है। अभिनेता सोनू सूद अब एक और परिवार के नायक बन गए हैं। रविवार को उन्होंने एक किसान के परिवार को बैलों की एक जोड़ी भेजने का वादा किया था लेकिन बाद में कुछ बेहतर करने के लिए उनका मन बदल गया और उन्होंने एक ट्रैक्टर भेजने का निर्णय लिया।

सोनू ने एक किसान के एक वीडियो को रीट्वीट किया था, इसमें पैसे नहीं होने के कारण किसान अपनी बेटियों से अपने खेत पर हल चलवा रहा था। लड़कियां खेतों की जुताई करअपने पिता और मां की मदद कर रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भयानक! मदनपल्ले में किसान अपनी बेटियों को हल के साथ जोतने के लिए मजबूर है क्योंकि उसके पास बैल किराए पर लेने के लिए पैसे नहीं हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्हें पिछली बार भारी नुकसान हुआ था।’

इसे शेयर करते हुए सोनू ने लिखा था, ‘कल सुबह उनके पास बैल की एक जोड़ी होगी। लड़कियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने दें। कल से दो बैल अपने खेतों की जुताई करेंगे। किसान इस देश का गौरव हैं .. उनकी रक्षा करें।’ दोपहर तक सोनू ने अपना मन बदल दिया और ट्वीट किया कि वह परिवार को बैलों की जगह ट्रैक्टर भेज रहा है। उन्होंने लिखा, ‘यह परिवार बैल की एक जोड़ी के लायक नहीं बल्कि वे एक ट्रैक्टर के लायक हैं। इसलिए आपको एक भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों की जुताई कर रहा होगा। खुश रहेंl’

उन्होंने अपने ट्वीट में एक ट्रैक्टर कंपनी के हैशटैग का का भी इस्तेमाल किया। सोनू के प्रशंसक उसकी उदारता से एक बार फिर प्रभावित हुए। इस हफ्ते की शुरुआत में सोनू ने किर्गिस्तान से 1500 छात्रों को वापिस ले आए। स्पाइसजेट ने नौ चार्टर के जरिये बच्चों को वापस लाने के लिए अभिनेता के साथ मिलकर काम किया।

Post a Comment

0 Comments