
सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करना हिंदू धर्म में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं सोमवार को ही भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर भाग जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोमवार को भोले को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए।
भोले को न चढ़ाएं यह चीजें-
शिवजी को सफेद रंग के फूल पसंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद शिव जी नहीं पसंद करते हैं।
# भगवान शिव की पूजा में शंख से जल अर्पित करने का विधान भी नहीं है, इसलिए ऐसा भूल से भी न करे। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूल से भी नहीं करना चाहिए।
# शिव जी की पूजा में अगर आप चावल चढ़ाते हैं तो चावल खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखे कि हल्दी और कुमकुम उत्पत्ति के प्रतीक माने गए हैं, इस कारण इन्हे भी शिव जी को ना अर्पित करें।
# कभी भी बासी या मुरझाए हुए फूल भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शिवजी क्रोधित हो जाते हैं। कभी भूल से भी शिव जी को आप नारियल का पानी नहीं चढ़ाये वरना आपको हानि हो सकती है।
0 Comments