
कई लोग होते हैं जो अपने रिलेशन का ढिंढोरा पीटते है। लेकिन आप अपने रिलेशनशिप को लेकर जितना अधिक पर्सनल रहेंगे उतना ही आप के लिए अच्छा है। कोई आपकी बातो का गलत फायदा न उठा ले रिलेशनशिप के बारे में पब्लिक प्लेस पर बहुत अधिक बात करना या सोशल मीडिया पर उसके बारे में बहुत खुलकर लिखना और पर्सनल फोटोज डालना सही नहीं है।
रिलेशनशिप में न करें ये गलतियां:
चाहे वह आपकी कितनी ही खास दोस्त क्यों न हो, आपके बेडरुम की बातें आपकी और आपके पार्टनर की हैं। इन बातों को किसी से डिस्कस न करें।

पार्टनर से लड़ाई हो जाने के बाद हम किसी ऐसे शख्स को तलाशने लगते हैं जो हमारी परेशानी को शेयर करे। जिससे हम अपना दुख कह सकें। अपनी लड़ाइयों के बारे में किसी तीसरे से बात करना सही नहीं है।
अगर आपका पार्टनर आर्थिक दृष्टि से असफल है तो भी आपको यह बात किसी और से डिस्कस करने की जरूरत नहीं है। इससे सिर्फ और सिर्फ आपके पार्टनर का मजाक उड़ेगा।

अगर आप अपने दोस्तों से अपने रिलेशनशिप के बारे में सिर्फ नकारात्मक बातें ही करती हैं तो यह सही नहीं। वरना एक समय बाद आपके दोस्त आपको ब्रेकअप की सलाह देने लगेंगे।
0 Comments