महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल विडियो: जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंच गए थे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल विडियो: जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंच गए थे एमएस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। धोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर लिया था। सुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड’ स्टोरी की थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत ने जिस तरीके से माही का रोल निभाया था, लोगों ने उसकी जमकर प्रशंसा की थी।

वायरल हो रहा पुराना वीडियो

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनका और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी सुशांत के साथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो फिल्म रिलीज से पहले की है। जहां सुशांत और माही ने ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ और उसे तमिल में डब किए जाने को लेकर रजनीकांत से बात की थी।

धोनी ने रजनीकांत की मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से करवाई और बताया कि वह उनका किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान धोनी और रजनीकांत आपस में तमिल में कुछ बातें कर रहे होते हैं। जिसे सुशांत दूर बैठकर सुन रहे हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर कई बार स्माइल भी आती है। फैंस सुशांत का यह वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments