
जैसा कि जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय हमें कई बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। नियम एवं संयम के साथ स्नान जप, तप, और हवन यज्ञ के द्वारा बाधाओं की निवृत्ति एवं सुखों की प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करना इस दिन लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए और वही बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें:
# ग्रहण के समय किए गए जप, यज्ञ, दान आदि का सामान्य की अपेक्षा बहुत अधिक महत्व मिलता है और लाभ भी होता है।
# ग्रहण के समय स्त्री प्रसंग से नर-नारी दोनों की नेत्र ज्योति क्षीण हो जाती है और इसके अलावा कई बार तो अंधे होने का भी डर बना रहता है।
# इसके अलावा ग्रहण काल में मन माने आचरण से कार्य नहीं करना चाहिए और इसी के साथ ऐसा करने से शारीरिक स्वास्थ्य की भी बड़ी हानि होती है।
# ग्रहण आरंभ के 9 घंटे पहले से ग्रहण का सूतक आरम्भ हो जाता है। उस समय जो घड़े में भरा जल या भोजन रखा हो, उसे दोबारा उपयोग में नहीं लेना चाहिए।
# ग्रहण के समय भोजन आदि नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कई प्रकार के रोग होते हैं। ग्रहण के दौरान बालक, अशक्त आदि पथ्य आहार शाम 5 बजे तक आवश्यकता हो रही है तो लिए जा सकते हैं।
0 Comments