यूपी के लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने शत प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

 यूपी के लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने शत प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डने तमाम उहापोह की स्थिति के बिच आज आख़िरकार 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए. इस बार सीबीएसई के 12वीं बोर्ड के नतीजे में यूपी के लखनऊ की दिव्यांशी जैन  अव्वल आई है. दिव्यांशी ने शत प्रतिशत अंक हासिल करके इतिहास रच दिया है.

लखनऊ के नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी को 600 अंकों की परीक्षा में पूरे 600 अंक मिले हैं. दिव्यशी ने टॉप कर देश भर में सूबे की राजधानी का मान बढाया है. दिव्यांशी की इस शानदार सफलता को लेकर पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है. और दोपहर से ही बधाइयों का तांता लगा है.

दिव्यांशी ने इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र और इंश्योरेंस जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक पाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है. उनके पिता राजेश प्रकाश जैन की गणेशगंज में दुकान है.

बतौर रिपोर्ट्स, दिव्यांशी कहतीं है कि भले ही लोगों को इतिहास जैसे विषयों को पढ़ने और याद करने में दिक्कत होती है. लेकिन उन्होंने कभी विषयों को रटने को कोशिश भी नहीं की. इतिहास को कहानी के रूप में समझा. संस्कृत भी गणित के जैसे फार्मूले होते हैं. उनको याद किया. फिलहाल, दिव्यांशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करने का फैसला लिया है.

ये है दिव्यांशी का रिपोर्ट कार्ड:

अंग्रेजी 100
संस्कृत 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
इंश्योरेंस 100
इतिहास 100

बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत अधिक रहा. सीबीएसई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस साल 12वीं कक्षा में परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 रहा.

Post a Comment

0 Comments