
करीब एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाबजूद महेंद्र सिंह धोनी इस खेल के साथ जुड़े हुए है। विश्व कप 2019 के बाद वह 2019-20 सीजन में झारखंड कैम्प से जुड़े और फिर आईपीएल की तैयारियां भी करते हुए नजर आये। लेकिन बदकिस्मती से कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित करना पड़ा। ऐसे में धोनी के फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी उत्सुक है। क्रिकेट खेलते हुए तो नहीं लेकिन धोनी ने एक नई पारी की शुरुआत करने की ठानी है।
भारतीय टीम के सबसे सफल विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपनी अपनी ऑनलाइन क्रिकेट अकादमी लॉन्च कर दी है। इस अकादमी के जरिये धोनी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में युवाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने का काम करेंगे । इस काम के लिए 200 कोच की नियुक्ति हो चुकी है। लक्ष्य इस प्रोग्राम को पूरे विश्व में फैलाना है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेरिक कलिनन उनकी इस योजना के डायरेक्टर बनाए गए हैं। बात करे धोनी की तो उन्हें कोचिंग का तो अनुभव नहीं है। लेकिन वह काफी समय से झारखंड टीम के मेंटोर जरूर है। ऐसे में उनका यह अनुभव कही ना कही कोचिंग में जरूर काम आने की उम्मीद है।
0 Comments