क्या प्रेग्नेंट हैं रुबीना दिलैक? जानिए इसपर एक्ट्रेस ने क्या कहा

क्या प्रेग्नेंट हैं रुबीना दिलैक? जानिए इसपर एक्ट्रेस ने क्या कहा

टीवी सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक शो ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ साइन किया था लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपना हाथ पीछे खींच लिया।

 एक इंटरव्यू में रुबीना दिलैक ने कहा कि मैंने सीरियल साइन ही नहीं किया था। रही बात प्रेग्नेंसी की तो वह भी अफवाह है। हां हम दोनों फैमिली प्लानिंग करेंगे लेकिन अभी नहीं। आगे आने वाले समय में।

रुबीना आगे कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं और मां बनने वाली हूं यह मात्र अफवाह है। फिलहाल हम दोनों ही ऐसा कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। हमारी लाइफ में जब भी गुड न्यूज आएगी तो जैसे हम हर सुख-दुख आपके साथ शेयर करते हैं वैसे ही हम यह न्यूज भी शेयर करेंगे। इसके साथ ही रुबीना ने कहा कि मैं इस साल छोटे पर्दे से थोड़ी दूरी बनाने की सोच रही हूं।

 हालांकि, मुझे अगर कोई अच्छा रोल ऑफर होता है तो मैं उसे कंसीडर जरूर करूंगी। अभी के लिए मैं अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ना चाहती हूं। 

Post a Comment

0 Comments