
राजस्थान में सियासी हलचल लगातार जारी है. सचिन पायलट और 18 अन्य बागी कांग्रेस विधायकों की तरफ से राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका पर आज दोपहर करीब एक बजे सुनवाई होगी. सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट कल रात कानूनी सलाह के लिए केंद्र सरकार के एक कानून अधिकारी के घर गए थे.
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी की शिकायत पर स्पीकर सीपी जोशी ने बुधवार को सचिन पायलट और उनसे जुड़े कांग्रेस के 18 बागी विधायकों के खिलाफ CLP मे शामिल न होने पर नोटिस जारी किया था. उनसे 17 जुलाई की दोपहर 1 बजे तक जवाब देने किए कहा गया है. जवाब मिलने के बाद स्पीकर आगे की कार्रवाई करेंगे.
इसी बीच सीएम अशोक गहलोत भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. राजस्थान की सियासी हलचल से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ…
0 Comments