दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु

दिल्ली-एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार रात को कई इलाकों में बारिश हुई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलकर निकली, जिसके बाद शाम तक लोगों ने गर्मी का सामना किया। रात को मौसम का मिजाज बदला और कई इलाको में झमाझम बारिश हुई।

दिल्ली से सटे नोएडा और फरीदाबाद में हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों को इसकी वजह से आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़। देर रात तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बीच तेज हवाएं चलती रहीं।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पानीपत, करनाल, कैथल, पलवल, फरीदाबाद, जींद, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली, बारिश और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Post a Comment

0 Comments