
अक्सर गर्मी के मौसम में कई चीज़ों को खाने और कई चीज़ों को ना खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है इस कारण ज्यादातर लोग चीनी के बदले गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर देता है और आयुर्वेद में भी गुड़ के फायदों के बारे में बताया गया है।
गुड़ खाने के फायदे:
# बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोगो को गुड़ बहुत फायदा करता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर भी नहीं बढ़ती और आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
# जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्ति के लिए गुड़ फायदेमंद साबित हो सकता है। गुड़ में मौजूद कैल्शियम के साथ फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।
# गुड़ में आयरन बहुत ज्यादा पाया जाता है। गुड़ आयरन का एक प्रमुख स्रोत है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
# स्वादिष्ट होने के साथ गुड़ में खून को शुद्ध करने के गुण होते हैं। इससे शरीर के सभी टॉक्सिक सब्सटेन्स आसानी से बाहर निकल जाते है इस कारण गुड़ को खाने से मेटाबॉल्जिम ठीक रहता है।
# जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द होता है, उनके लिए गुड़ काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
0 Comments