
कारोबार और नौकरी में आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ जरूर होगा।
11 जुलाई को चंद्रमा का संचार मीन राशि में होने जा रहा है। गुरु की राशि में चंद्रमा का यह संचार मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए काफी शुभ फलदायी होगा. अधिकांश अन्य राशियों के लोगों के लिए शनिवार का दिन धनलाभ का दिन रहेगा.
मेष:
आज भाग्य आपका साथ देगा जिससे आप दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी, नौकरी में भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे, प्रेमी-प्रेमिका पर खर्चा हो सकता है।
वृषभ:
कारोबार में सहयोगी की सहायता से लाभ होगा, नौकरी में नया अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। वैवाहिक और प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा।
मिथुन:
किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं पर सेहत की अनदेखी न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा, प्रेम संबंधों में भी भाग्य साथ देगा।
कर्क:
आज आप कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे, परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल होगा, प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह:
कारोबार और नौकरी में अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी और प्रेमी-प्रेमिका से संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य आपका आज पूरा साथ देगा।
कन्या:
कारोबार में पुराने विवाद का समाधान हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा जबकि प्रेम संबंधों में भी भाग्य आपका साथ देगा।
तुला:
आज आपको कारोबार में लाभ होगा, लेकिन नौकरी में आज आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ मुलाकात में समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और सेहत में भी भाग्य साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कारोबार में सफलता मिलेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य आपका साथ देगा।
धनु:
कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा पर नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा।
मकर:
कारोबार और नौकरी में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, प्रेम संबंधों के मामले में आज आपको एक-दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत परेशान कर सकती है।
कुंभ:
आज कारोबार में कठिनाइयां हावी रहेंगी। नौकरी के मामले में अतिवाद से बचें। नौकरी में बदलाव की भी संभावना है। दांपत्य और प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
मीन:
कारोबार और नौकरी में आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जातकों को धन लाभ जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा जबकि प्रेम संबंधो में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
0 Comments