आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285.72 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 36318.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.84 फीसदी यानी 88.60 अंकों की बढ़त के साथ 10695.95 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल और आईटीसी के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत बढ़त पर हुई। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी और ऑटो शामिल हैं।
0 Comments