ये है दुनिया की कुछ अद्भुत जगहें जिन्हें देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे

दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी है जो रहस्य और प्राकृतिक अजूबों से भरी पड़ी है। जिनका जवाब अभी तक नहीं मिल सका है वैसे ही आज हम आपको कुछ ऐसी जगाहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है।



सोकोत्रा द्वीप धरती की सबसे अजीबोगरीब जगहों में से एक हैं। यह यमन में अरब और हिंद महासागर के बीच एक छोटा सा द्वीप है। यहां के पेड़-पौधे से लेकर जीव-जंतु और चट्टानें सब कुछ ऐसा है कि जो किसी भी जगह में नहीं पाया जाती।



मीर माइंस साइबेरिया दुनिया में एक रहस्यमई जगह है। इस जगह से कभी एक करोड़ कैरेट हीरा हर साल निकाला जाता था। जब इस जगह हीरे का भंडार खत्म हो गया तो यह जगह अजीब सी हो गई। इसे गूगल मैप पर भी आसानी से देखा जा सकता है।



डोर टू हेल या नरक का दरवाजा जो कि तुर्कमेनिस्तान के दरवेजे गांव में स्थित है। इस जगह पर धरती में बना एक गड्ढा है जिस में आग धधकती रहती है। यह आग तकरीबन 50 साल से जल रही है। दुनिया में इसे नर्क के दरवाजे के नाम से जाना जाता है।

Post a Comment

0 Comments