केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर विवाद में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है मामला

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर विवाद में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है मामला

केरल के विश्वप्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple) और उसकी अकूत सम्पत्ति पर किसका अधिकार होगा, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार यानी आज फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट मंदिर के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकार पर फैसला सुनाएगा.

कोर्ट यह फैसला सुना सकता है कि मंदिर और उसकी संपत्ति पर त्रावणकोर के तत्कालीन राजघराने का अधिकार रहेगा या रखरखाव के लिए बोर्ड का गठन होगा. मंदिर का Vault B को खोलने को लेकर भी कोर्ट आदेश दे सकता है. जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस इंदू मल्होत्रा की बेंच ने पिछले साल अप्रैल में फैसला सुरक्षित रखा था.

त्रावणकोर के राजपरिवार ने केरल हाईकोर्ट के 2011 के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें कोर्ट ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रशासन और सम्पत्ति का राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने मंदिर के सभी तहखानों को खोलने का भी आदेश दिया था.

Post a Comment

0 Comments