रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू कर लोगों को दिया बड़ा संदेश, वायरल हुआ वीडियो!

रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू कर लोगों को दिया बड़ा संदेश, वायरल हुआ वीडियो!

कोरोना वायरस महामारी और संक्रमण की इस स्थिति से पूरी दुनिया जुझ रही है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी प्रकार की कोशिशें और पहल की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर तो मास्क पहनने की लगातार समझाइश दी जा रही है। लेकिन कई लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को समझाने का एक टीवी रिपोर्टर ने कारगर तरीका ढूंढा। इस रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू लिया और बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को बड़े मजाकिया तरीके से कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बारे में समझाया।

मामला बिहार का है.. यहां भारत लाइव टीवी के एक रिपोर्टर ने लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए बेहद प्रभावी तरीका निकाला। इस टीवी रिपोर्टर ने लोगों के सामने पहले तो गधे का इंटरव्यू लिया और फिर जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया था, उन लोगों के भी इंटरव्यू लिए। इसी दौरान इस रिपोर्टर ने मजाकिया अंदाज में लोगों को जागरुक किया और उन्हें मास्क पहनने को मजबूर किया।

दरअसल इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें रिपोर्टर ने सबसे पहले एक गधे से साल किया कि वो बिना मास्क के सड़क पर क्यों बैठा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर को लेकर भी सवाल किया। इसके बाद बारी थी उन राहगीरों की जो बिना मास्क घूम रहे थे। इसमें रिपोर्टर ने युवकों और बुजुर्गों से इंटरव्यू किया और उन्हें मास्क नहीं पहनने पर टोका और समझाया।

लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वे यह कह रहे हैं गैर जिम्मेदार लोगों को समझाने का ये बेहद कारगर तरीका है। कई लोगों ने तो इसे कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता कैम्पेन का अभी तक का सबसे उम्दा और प्रभावी वीडियो बताया। ये वीडियो फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लोग पत्रकार की प्रशंसा करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments