
मोरबी-गुजरात के मोरबी शहर में मोबाइल फटने के चलते एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, चलती बाइक के दौरान युवक के जेब में रखा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मोरबी में रहने वाले 27 वर्षीय गुड्डू सहानी वांकानेर में नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी वह नौकरी पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। पेंट की जेब में रेडमी का मोबाइल रखा हुआ था। वांकानेर हाइवे पर अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हो गया, जिससे सहानी घायल होकर नीचे गिर पड़े। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।
0 Comments