सुहाना खान से इब्राहिम तक, नेपोटिज्म के बीच इन स्टारकिड्स के डेब्यू पर नजरें



सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही स्टार किड्स और आउटसाइडर्स की बहस एक अलग स्तर पर पहुंच गई है. जहां कई फैंस स्टार किड्स के बहिष्कार की बात कर रहे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्हें स्टार किड्स से कोई आपत्ति नहीं है और वे आउटसाइडर्स के लिए बराबरी के मौकों की पैरवी कर रहे हैं. इस बहस में करण जौहर और सलमान खान जैसे कई फिल्मी हस्तियों पर लोगों का गुस्सा फूटा है जो अक्सर अपने बैनर तले स्टार किड्स को लॉन्च करते हैं

ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में लॉन्च की तैयारी कर रहे स्टार किड्स को जबरदस्त चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अपने आपको साबित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. जानते हैं ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में जो अपकमिंग दौर में फिल्मों में नजर आ सकते हैं.



बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान साफ कर चुकी हैं कि वे एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहती हैं. वे फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. सुहाना की कुछ समय पहले एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुई थी जिसका नाम था- द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू. इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना की स्क्रीन प्रेजेंस की काफी तारीफ हुई थी. वे उन गिने चुने सितारों में से हैं जो बिना बॉलीवुड डेब्यू के वोग इंडिया के कवर पर नजर आ चुकी हैं जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना अपनी यूनिवर्सिटी डिग्री पूरी करने के बाद फिल्मों में नजर आ सकती हैं.

Post a Comment

0 Comments