
लोकप्रिय टीवी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है 'के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान बिना किसी की शूटिंग के लगातार सुर्खियों में हैं।

वे आए दिन ही इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं जिस पर उनके फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं। अब हिना कोविड-19 के बीच अपने ब्राइडल लुक को लेकर चर्चा में हैं।

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं। तस्वीरों में हिना खान बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं।

इन तस्वीरों में हिना का स्वैग देखते ही बन रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में हिना रेड कलर का लहंगा-चुनरी पहने, हाथों में चूड़ा और कलीरे डाले दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने उन्होंने बड़ी सी नथ डाली है और आंखों पर काला चश्मा लगाया है।

बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और फिर बिग बॉस में फर्स्ट रनर अप रह चुकी हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया।

इसमें हिना के काम को सराहा गया मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। हिना 'द लास्ट विश' और इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी।

0 Comments