क्या आप जानते है इतना खतरनाक होता है मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क

त्योहारों के आते ही बाजार मैं मिठाइयों की दुकाने सज जाती है , इन मिठाइयों को सुन्दर बनाने क लिए इन पर चांदी का वर्क लगाया जाता है ...


आर्युवेद मैं चांदी के वर्क का विशेष महत्व है परन्तु आजकल बाजार मैं मुनाफाखोरी के चलते सस्ते और घटिया टॉक्सिक्स का वर्क इस्तेमाल किया जाता है।
चांदी के वर्क के नाम पर एल्मुनियम का इस्तेमाल होता है जो की सेहत क लिए काफी नुकसानदायक है।



कई बार इसमें निकेल लेड जैसे हानिकारक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है।



हमारे देश मैं अलग अलग तरह से चांदी का वर्क बनाया जाता है , पारम्परिक तरीके मैं लेदर पंच के साथ सिल्वर स्ट्रिपस को पीटकर चांदी का वर्क बनाया जाता है परन्तु अब ऐसे बनाने के लिए मॉडर्न मशीनो का इस्तेमाल किया जाता है।



कैसे पहचाने चांदी वर्क मैं मिलावट :-

- मिठाई का वर्क अगर आपकी अंगुली क चिपक रहा है तो इसमें एल्युमिनियम है।
- वर्क को निकल कर उसे जलाये अगर एक सिल्वर बोल मैं बदल जाये तो चांदी है और अगर राख जैसा बचे तो एल्युमिनियम है।



- हथेली के बीच रगड़ने पर गायब हो जाये तो चांदी है अन्यथा एल्युमिनियम है।

Post a Comment

0 Comments