
मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा कई रीजनल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अब वह टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। मदालसा रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में नजर आएंगी। इस शो का प्रीमियर कोरोना की वजह से रुक गया था। अब 13 जुलाई से शो का प्रीमियर होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मदालसा अदिति गुप्ता को शो में रिप्लेस करने वाली थीं। मगर मदालसा ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में मदालसा ने कहा- मैं यह शो करके बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहती थी और जब ये ऑफर आया तो मैंने एक सेकेंड भी नहीं सोचा। यह मेरी टीवी पर शुरूआत है और एक इस तरह के एक प्रतिष्ठित बैनर के साथ अपना सफर शुरु करना अपने आप में सम्मान की बात है।
0 Comments