हर जगह अपने नियम और कायदे कानून होते है। ब्रिटेन के कॉर्नवेल के स्टार इन नाम के पब के मालिक जॉनी मैकफैडेन ने सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर अपने पब में बिजली की तार का घेरा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर यह तार लगाईं गई है
और यह सभी के फायदे के लिए हैं क्योंकि ग्राहक लगातार कोरोना वायरस से जुड़े दिशानिर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।पब में चार्ज की हुई तारों की बाड़ बार से लगभग एक फीट की दूरी पर लगी हुई है जिससे अपने आर्डर का इंतजार कर रहे ग्राहकों की भीड़ वहां इकट्ठी नहीं होती है। मैकफैडेन का कहना है कि आमतौर पर तारों की बाड़ की बिजली बंद रखी जाती है लेकिन हम यह चेतावनी भी देते रहते हैं कि इसकी बिजली को कभी भी चालू किया जा सकता है।


0 Comments