इस रेलवे स्टेशन पर टिकट महाराष्ट्र में लेना पड़ता और ट्रैन गुजरात से मिलती है

इस रेलवे स्टेशन पर टिकट महाराष्ट्र में लेना पड़ता और ट्रैन गुजरात से मिलती है

जरा सोचिए अगर आप ट्रेन की टिकट एक राज्य से लें और ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे राज्य जाएं तो कैसा लगेगा। ऐसा ही रोज होत है एक अनोखे स्टेशन में जहां ट्रेन का इंजन किसी एक राज्य में होता है और गार्ड का डिब्बा किसी दूसरे राज्य में खड़ा होता है। इस अनोखे स्टेशन का नाम है नवापुर।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इसकी जानकारी सांझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि क्या आप जानते हैं कि देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जो दो राज्यों में स्थित है? सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर एक ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन के बीचो-बीच दो राज्यों की सीमाएं लगती हैं। इसलिये इस स्टेशन का आधा भाग गुजरात में, तो शेष आधा महाराष्ट्र मे है।

यह अकेला रेलवे स्टेशन है जोकि गुजरात और महाराष्ट्र दोनों ही प्रदेशों के अंतर्गत आता है। यहां रेलवे स्टेशन के एक छोर पर गुजरात राज्य का बोर्ड लगा है और दूसरी तरफ महाराष्ट्र का बोर्ड लगा है। सबसे अनोखी बात तो यह है कि यहां टिकट काउंटर महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात की सीमा में बैठते हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए गुजरात वाले हिस्से में जाना पड़ता है।                         

Post a Comment

0 Comments