बील शतरंज महोत्सव : हरिकृष्णा ने क्लासिकल में ड्रा से शुरुआत की

बील शतरंज महोत्सव : हरिकृष्णा ने क्लासिकल में ड्रा से शुरुआत की

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने स्विट्जरलैंड में 53वें बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव की क्लासिकल प्रतियोगिता के पहले दौर में मंगलवार को ड्रा खेला। विश्व में 26वें नंबर के भारतीय (ईएलओ 2719) ने इंग्लैंड के खिलाड़ी माइकल एडम्स से 46 चाल में ड्रा खेला।

अन्य बाजियों में जर्मनी के 15 वर्षीय विन्सेंट केमर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने स्पेन के डेविड एंटन गुइजारो को हराया जबकि अजरबेजान के आर्कादिज नादिस्च ने स्विट्जरलैंड के नोएल स्टुडर को पराजित किया। पोलैंड के राडोस्लॉ वोजतास्जेक ने फ्रांस के रोमेन एडुआर्ड के साथ ड्रा खेला। हरिकृष्णा इससे पहले शतरंज 960 प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments