यहां नजर आये अजीबोगरीब नस्ल वाले सैकड़ों पीले मेंढक, जहर से बचने के लिए लोगों ने उठया ये कदम

यहां नजर आये अजीबोगरीब नस्ल वाले सैकड़ों पीले मेंढक, जहर से बचने के लिए लोगों ने उठया ये कदम

मध्य प्रदेश से एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है। एमपी के नरसिंहपुर जिले के एक तालाब में दुर्लभ प्रजाति के सैकड़ों मेढक निकल रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह पीले रंग के मेढक हैं जिन्हें देखकर किसान अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं। नरसिंहपुर जिले के आमगांव बड़ा में बरसात होते ही बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के पीले रंग के मेढक देखने को मिले। इतनी भारी तादाद में गहरे पीले रंग के मेढक देखकर आम लोगों में इनके ज़हरीले होने की आशंका जताई। इसके साथ ही यहां डर का माहौल बना हुआ। कई लोग इन्हें मारने का प्रयास भी कर रहे हैं।



जानकारी के अभाव में लोग इस दुर्लभ प्रजाति के मेढक को जहरीला समझते हैं, जबकि पर्यावरणविद् की मानें तो मेढकों की यह दुर्लभ प्रजाति भारत में पाया जाने वाला इंडियन बुल फ्रॉग है, जो प्रजनन काल में अपना रंग बदल कर गहरा पीला कर लेता हैं। इस वजह से लोग इसे जहरीला समझते हैं जबकि यह मेढक क़तई ज़हरीले नहीं होते हैं।



पर्यावरणविद आलोक तिवारी ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति का यह इंडियन बुल फ्रॉग किसानों के लिए भी लाभदायक है और ईको फ़्रेंडली भी है। आलोक तिवारी ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव और अज्ञानता के चलते लोग प्रकृति के ऐसे दोस्तों को नुक़सान पहुंचाने लगते हैं जो प्रकृति के लिए और हमारे लिए लाभदायक हैं।

Post a Comment

0 Comments