
करीना कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में करीना कपूर ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप दिख रहा है। करीना की बेबी बंप वाली फोटोज सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर है।
वैसे, बता दें कि करीना रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में प्रेग्नेंट हैं। दरअसल ये फोटोज करीना कपूर की अपकमिंग मूवी 'गुड न्यूज' की हैं। सरोगेसी पर बेस्ड है फिल्म । करीना स्टूडियो में ग्रे टीशर्ट और पायजामे के साथ स्लीपर पहने नजर आईं। करीना का ये लुक उनकी फिल्म का है। इस मूवी में उनके अपोजिट अक्षय कुमार काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सरोगेसी पर बेस्ड है।
बता दें कि इससे पहले सरोगेसी पर 2002 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'फिलहाल'। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्टर किया था। फिल्म में सुष्मिता सेन, तब्बू, पलाश सेन, संजय सूरी और शिवाजी साटम ने काम किया था।
बता दें कि करीना 20 दिसंबर, 2016 को मां बनीं। इसके बाद उनकी पहली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई। मां बनने के बाद करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दुसांज और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर ने ट्वीट कर बताया था कि ये फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।
0 Comments