
कोविड-19 के चलते न सिर्फ रिश्तेदारी बल्कि दोस्तों के बीच में भी दूरी नजर आने लगी है. लॉकडाउन लगने और कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद, लोग सामाजिक सभाओं में जमावड़ा या गॉशिप करने से बच रहे हैं. दोस्तों के बीच पार्टियां नहीं हो पा रही हैं. पूरी दुनिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर सीमित होकर रह गई है. दरअसल कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं.
ऐसे में लोग अपनों को पहले की तरह न तो जादू की झप्पी दे पा रहे हैं और न ही हाथ मिला पा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और बार-बार हैंड वॉश करने पर जोर दिया जा रहा है. स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करना पड़ रहा है. ऐसे में आज इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर आइए आपको बताते हैं कोरोना काल में जोस्तों से जुड़े रहने का सही तरीका.
- विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के साथ हमें जीना सीखना होगा. ऐसे में फिलहाल फोन कॉल, टेक्सट मैसेज, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ही दोस्तों को आपस में जोड़े रखने का सही तरीका है.
- इस समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी. ऐसा करने से केवल आप नहीं बल्कि आपके दोस्त भी सुरक्षित महसूस करेंगे.
- इस वायरस ने मानसिक तौर पर लोगों को बहुत भयभीत कर दिया है. ऐसे में सब दोस्ती से पहले अपनी और अपने फैमिली की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं.
- कोरोना से बचाव के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दोस्तों से मिलें. हालांकि कोशिश करें कि दूर रहकर ही इस दिन को सेलिब्रेट किया जा सके.
0 Comments