अचानक धमाके के साथ लगी अमेरिकी युद्धपोत पर आग, देखते ही देखते पूरा शहर हो गया धुआं धुआं

अचानक धमाके के साथ लगी अमेरिकी युद्धपोत पर आग, देखते ही देखते पूरा शहर हो गया धुआं धुआं

कैलिफोर्निया में स्थित नेवल बेस सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के जहाज में धमाके के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आकर 21 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि युद्धपोत में तब धमाका हुआ, जब इसे सैन डिएगो में मेनटिनेंस के लिए लाया गया था। धमाके के बाद यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड जहाज में आग लग गई। इसके चलते पूरे सैन डिएगो पर धुएं का गुबार छा गया। तस्वीरों में देखें कितना भयानक था हादसा…

आग पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद जहाज के बड़े हिस्से से धुआं निकलने लगा।



बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जहाज पर 200 नाविक मौजूद थे। इनमें से 21 जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद तुरंत ही सभी को निकाला गया।



आग को देखते हुए सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग की नावें जहाज में लगी आग को बुझाने में लग गईं।



नवल बेस के मिलिट्री अफसर ने बताया कि रविवार को हुए इस हादसे में 21 लोग जख्मी हुए हैं।



बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 8.30 बजे जब आग लगी। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है।



इस आग की चपेट में 17 नाविक और चार अन्य नागरिक आए हैं। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी खतरे से बाहर हैं।



आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आग लगने के बाद पूरा शहर इस तरह धुएं की चपेट में आ गया।



आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में फायर फाइटर्स पहुंचे। इन्होंने समय रहते जहाज में फंसे नाविकों को बाहर निकाला।



आग फ्यूल, इलेक्ट्रिक कारण या अन्य किसी पदार्थ के जरिए नहीं फैली। यह पेपर, कपड़ों और अन्य सामानों से फैली।



बोर्ड पर एक मिलियन गैलन ईंधन था, हालांकि, यह किसी गर्म चीज के संपर्क में नहीं आया।



बताया जा रहा है कि एयर प्रेशर में बदलाव आने के चलते धमाका हुआ।



यह जहाज 23 साल पुराना है। इस पर से हेलीकॉप्टर उड़ान भर और उतर सकते हैं। इसपर तमाम बोट्स भी मौजूद रहती हैं।



बताया जा रहा है कि विमान काफी पुराना है। अगर आग इंजन या मशीनरी तक पहुंचती तो काफी नुकसान हो सकता था।



जिस समय यह हादसा हुआ तो पोत पर दो और युद्धपोत खड़े थे। उन्हें आग से बचाने के लिए आगे ले जाया गया।

Post a Comment

0 Comments