
राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर एक होटल पर छापे मार कार्रवाई की है. जहां पुलिस ने होटल से आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में धर दबोचा है. पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी.
पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 52 पर स्थित लड्डू गोपाल होटल में जयपुर व अन्य जिले से आई युवतियों के आने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवतियों सहित चार युवकों को मौके से ही पकड़ लिया.

पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हम आपको बता दें शहर की अधिकांश होटलों में अनैतिक व्यापार को लेकर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है.
थानाधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि इस तरह से इस ऐसे धंधों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
0 Comments