दिल्ली के घर में दिखी बड़ी वाली जंगली छिपकली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली के घर में दिखी बड़ी वाली जंगली छिपकली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में जानवरों की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आईं, जिसे देख लोग हैरान भी हुए। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो फोटो देखने को मिले। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आयी है। दरअसल, दिल्ली के एक घर में मॉनिटर छिपकली को देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

आइपीएस एचसी धारीवाल ने भी इसे अपने ट्विटर पर शेयर किया है। नेटिजंस इसे विचित्र जवाबों के साथ शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें मॉनिटर छिपकली की गर्दन, हाथ और उंगलियां बहुत लंबी होती हैष इनमें से ज्यादातर मांसाहारी होती हैं दो अंडे मछली, कीड़े-मकौड़े और चिड़ियों को खाती है। लेकिन कुछ मॉनिटर छिपकिलियां शाकाहारी भी होती हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से दीवार के पीछे छिपकली विशाल रूप में नजर आ रही है। जो काफी डरावना भी लग रहा है। इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। अबतक इस तस्वीर पर कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। लोग इस तस्वीर को देखकर कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये काफी तेजी से तहलका मचा रहा है।

Post a Comment

0 Comments