सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म 'दिल बेचारा' की को-एक्ट्रेस संजना संघी बुधवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया। पुलिस के साथ हुआ इंटैरोगेशन के बाद संजना दिल्ली वापस लौट आई हैं, लकिन लौटन से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा नोट लिखा है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि शायद अब वो मुंबई नहीं लौटेंगी।

फ्लाइट में चढ़ने से पहले संजना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर नज़र आ रही हैं। नोट शेयर करते हुए संजना ने लिखा, ‘ख़ुदा हाफिज़ मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।'

आपको बता दें कि सुशांत सिंह सुसाइड मामले में पुलिस संजना समेत करीब 28 लोगों का बयान दर्ज करवा चुकी है जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और सुशांत के दोस्त संदीप सिंह भी शामिल हैं। संजना के बाद पुलिस ने शेखर कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बुधवार को संजना का वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपनी कार से उतरकर पुलिस स्टेशन जाती नज़र आ रही थीं।

0 Comments