हरित रक्षकों ने डूबते हिरण की ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर आप देंगे शाबासी



जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई' यह कहावत यहां चरितार्थ होती है। जब ईश्वर देवदूत बनकर किसी की मदद के लिए आते हैं। कुछ ऐसा नजारा सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में देखने को मिलता है। जहां कुछ लोग अपनी जान पर खेलकर हिरण की जान बचा रहे हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी नदी में बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ की धारा में एक हिरण फंस गया और वह किसी दीवार के सहारे अपनी जान बचाने में जुटा है। जब इसकी खबर स्थानीय लोगों को होती है ( जिसे हरित रक्षक भी कहा जाता है ) तो उन लोगों ने बिना समय गवाएं हिरण की मदद कर उसकी जान बचाई। इसके लिए उन लोगों ने रस्सी का सहारा लिया।

एक व्यक्ति दीवार पर रस्सी पकड़ कर खड़ा है। जबकि दूसरा व्यक्ति रस्सी के सहारे नदी अथवा डैम में जा रहा है, जिस स्थान पर हिरण फंसा है। इसके बाद वह अंदर जाकर बहती धारा में बिना डरे हिरण की मदद करता है। हालांकि, इस वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि हिरण को सकुशल निकल लिया गया है, लेकिन वीडियो के कैप्शन से ऐसा प्रतीत होता है कि हरित रक्षक हिरण की जान बचाने में कामयाब हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments