
देश में कोरोना का महासंकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, इसके चलते व्यापारिक गतिविधियां भी काफी सीमित हो चुकी हैं। ज्वेलर्स पर भी इस धंधे का खासा असर पड़ा है। इस बीच गुजरात के सूरत में स्थित एक ज्वेलरी शॉप ने उन कस्टमर्स को टारगेट किया है जो इस महामारी के बीच शादी करने जा रहे हैं। ज्वेलर ने खास तौर पर दूल्हा, दुल्हन के लिए हीरे जड़ित मास्क तैयार किए हैं जिनकी कीमत 1.5 लाख से 4 लाख तक रखी गई है।
दुकान के मालिक दीपक चौकसी का कहना है, लॉकडाउन हटने के बाद एक ग्राहक हमारी दुकान में आया और दूल्हा और दुल्हन के लिए यूनिक मास्क की डिमांड की। हमने अपने डिजाइनरों को मास्क बनाने के लिए कहा, जिन्हें बाद में ग्राहक ने खरीदा था। इसके बाद, हमने इस तरह के मास्क बनाए क्योंकि आने वाले दिनों में त्यौहारों के चलते इस तरह के मास्क की लोगों के बीच डिमांड बढ़ेगी। इन मास्क को बनाने के लिए सोने के साथ शुद्ध हीरे और अमेरिकी डायमंड का उपयोग किया गया है।
दुकान के मालिक ने कहा कि इन मास्क का कपड़ा सामग्री सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार है। उन्होंने कहा कि इन मास्क में से हीरे और सोने को ग्राहकों की इच्छा के अनुसार निकाला जा सकता है और इसका उपयोग अन्य आभूषण आइटम बनाने के लिए किया जाता है।
0 Comments