मेष राशि के लोग खर्च की अधिकता से होंगे परेशान, इनके लिए होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल



ग्रहों की स्थिति- राहु, सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। केतु और गुरु दोनों धनु राशि में हैं। वहीं मंगल और चंद्रमा मीन राशि हैं।

मेष- खर्च की अधिकता से काफी परेशान रहेंगे। लाल वस्‍तु अपने पास रखें। कुछ दिनों तक बजरंग बली की पूजा करें। भाग्‍य अभी साथ नहीं देगा। थोड़ा संभलकर चलें। प्रेमी-प्रेमिका अभी आपस में न उलझें।

वृषभ- घर की आर्थिक स्थिति सुलझेगी। स्‍वास्‍थ्‍य में काफी सुधार होगा। प्रेम ठीक ठाक है। विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय है। थोड़ा धैर्य से काम लें। हरी वस्‍तु अपने पास रखें।

मिथुन- रोजी-रोजगार में काफी तरक्‍की करेंगे। सेहत में सुधार होगा। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। लाल वस्‍तु अपने पास रखें। अभी मां काली की अराधना करें।



कर्क- अभी किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। उच्‍चाधिकारियों से प्‍यार और सम्मान से काम लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम मध्यम रहेगा। व्‍यवसायिक तौर पर भी आप ठीक चलेंगे। हनुमान जी को जल अर्पित करें।

सिंह- जल्द ही किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा संभलकर पार करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें। पीली वस्‍तु अपने पास रखें। जानवर को कुछ खिलाए।

कन्‍या- जीवनसाथी का उत्‍थान, रोजी-रोजगार में काफी तरक्‍की, सेहत पर काफी ध्‍यान दें। अभी कुछ दिनों तक प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला- शत्रु परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में काफी सुधार होगा। रोजी-रोजगार में काफी तरक्‍की होगी। अभी प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। शनिदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक- विद्यार्थियों के लिए काफी अच्‍छा समय है। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम में काफी नजदीकियां आएंगी। कुल मिलाकर यह अच्‍छा समय आपके लिए अच्छा है। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

धनु- स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। जल्द ही वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। आपका रक्‍तचाप थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। जल्दी में अभी कोई निर्णय न लें। प्रेम ठीक ठाक और व्‍यापार पहले से काफी बेहतर है।

मकर- व्‍यापार पहले से काफी बेहतर है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। शारीरिक स्थिति भी ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति पहले से अच्छा है।

कुंभ- स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। घर में नकारात्‍मकता थोड़ी रहेगी। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें काफी सही चल रही हैं। गणेश जी को जल अर्पित करें।

मीन- आर्थिक स्थिति में काफी सुधार है। सेहत मध्‍यम है। बाकी प्रेम और व्‍यवसाय दोनों बहुत अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

Post a Comment

0 Comments