दूध पीने के कितने फायदे, कितने नुकसान?

दूध पीने के कितने फायदे, कितने नुकसान?

दूध पीने के फायदे

1. कैल्शियम-प्रोटीन की पूर्ति

हमारे दांतों और हड्ड‍ियों को कैल्शियम की जरूरत होती है. हर रोज दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं. दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है. इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है.

2.कब्ज की समस्या में
दूध पीने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है. ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिन्हें कब्ज की समस्या है वो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं. बच्चों को खासतौर पर हर रोज दूध दिया जाना चाहिए.

3. हाइड्रेशन के लिए जरूरी

क्या आप ये बात जानते हैं कि दूध पीने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड होता है? वर्कआउट खत्म करने के बाद दूध पीने से शरीर को पोषण मिलता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूध पीने से इंसान का तनाव भी कम होता है

दूध पीने के नुकसान

1. हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या

दूध पीने से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है, जिससे की मोटापा, रक्तचाप या अन्य हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं. दूध में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होने की वजह से इसकी शिकायत होती है. इसके अलावा दूध पीने से कई लोगों गैस की समस्या भी बढ़ जाती है.

2. चेहरे पर मुंहासे

कई बार दूध का सेवन करने से हमारी त्वचा पर फुंसी और चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं. एक्सपर्ट का दावा है कि दूध में कॉम्पलैक्स फैट की मात्रा अधिक होने से कई लोगों का शरीर उसे पचा नहीं पाता है. इसी वजह से लोगों को चेहरे पर मुंहासे की शिकायत होती है.

Post a Comment

0 Comments