बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत का जाना हर किसी लिए एक सदमे जैसा था जिससे लोग अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के जाने के बाद उनके फैंस और एक्टर शेखर सुमन लगातार इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस भी लगातार सुशांत से जुड़े लोगों का बयान दर्ज कर रही है।
लेकिन बीते दिनों इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और जांच की मांग की।सांसद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि सुशांत का केस कौन से वकील देखेंगे। सुशांत का केस दिल्ली के एक वकील ईशकरण सिंह भंडारी देख रहे हैं।
ईशकरण इस केस को लेकर काफी एक्टिव हैं। वो अपने ट्विटर हैंडल पर लगातार इस केस से जुड़े ट्वीट कर रहे हैं। हाल ही में वकील ने मुंबई पुलिस को लेटर भी लिखा है और मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत का घर तब तक सील रहने दिया जाए जब तक इस केस की जांच खत्म नहीं हो जाती।
वकील ने की ये मांग :
इस केस के बारे में बात करते हुए ईशकरण ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में बहुत सारे लोग न्याय की आस लगाए बैठे हैं। इसलिए मैंने इस केस को लीगली लेने का फैसला किया, ताकी इसकी सीबीआई जांच की जाए। कुछ सकारात्मक चीज़ें होती दिखाई दे रही हैं, पर रास्त अभी लंबा है, लेकिन न्याय होगा। इसके बाद अगले ट्वीट में वकील ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘हमने मुंबई पुलिस को लेटर लिखकर ये मांग की है कि सुशांत के घर को तब तक सील रखा जाए जब तक जांच चल रही है’।
सुशांत की गर्लफ्रेंड ने की सीबीआई जांच की मांग :

0 Comments