
ट्विटर पर #BreakTheSilenceForSushant ट्रेंड करने के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी असामयिक मृत्यु की जांच में तेजी लाने के लिए सरकार से आग्रह कर रहे हैl ट्विटर एक बार फिर एक और हैशटैग ट्रेंड कर रहा हैl इस बार भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीबीआई को ट्विटर ट्रेंड में टैग किया जा रहा है।
वर्तमान में ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैl सुशांत के प्रशंसक पीएम मोदी से अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच की मांग का आग्रह कर रहे हैं। नेटिज़न्स के अलावा वरिष्ठ अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री पायल रोहतगी का भी उन्हें समर्थन मिला हैं। सीबीआई जांच के समर्थन में आने पर इन बॉलीवुड कलाकारों का आभार भी व्यक्त किया जा रहा हैंl सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूटा है। नेटिजन्स में से एक ने यह भी उल्लेख किया कि कैसे बॉलीवुड गिरोह एसएसआर के खिलाफ था क्योंकि वह इंडस्ट्री में उत्कृष्ट अभिनय करनेवाले एक बाहरी व्यक्ति है।
दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर परिवार के साथ अभिनेता के विशेष पलों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आत्महत्या के कारण सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु ने इंडस्ट्री को एक तगड़ा झटका दिया हैंl मुंबई पुलिस ने सुशांत से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करके उनकी मौत के बारे में जांच कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को फैंस एक सामान्य आत्महत्या का मामला मानने को तैयार नहीं हैंl वह लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैंl
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही हैंl सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ जल्द डिजिटल पर रिलीज होगीl इस फिल्म में उनके अलावा संजना संघी होंगीl इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया हैंl इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होनेवाला हैंl
0 Comments