ये है दुनिया का पहला सोने का होटल, कप से टायलेट तक सब गोल्ड का, जानिए कितना है एक रात का किराया



वियतनाम में दुनिया का पहला सोने का होटल खोला गया है। यह होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में है। इस होटल का नाम Dolce Hanoi Golden Lake है। होटल में दरवाजे, नल, टॉयलेट, बर्तन से लेकर खिड़कियों, पूल तक सब कुछ सोने का है। इस होटल का उद्धाटन 2 जुलाई को हुआ है। इस होटल को बनाने में 1493 करोड़ रुपए का खर्च आया है। होटल को बनाने में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। होटल बनाने की शुरुआत 2009 में हुई थी।

यहां लॉबी, पूल, कप, शॉवर सब सोने का बना हुआ है। यहां तक की मेहमानों को कॉफी भी सोने के कप में सर्व की जाती है।



Dolce Hanoi Golden Lake एक फाइव स्टार होटल है। होटल 25 मंजिला है। इसमें 400 कमरे हैं। होटल की बाहरी दीवारों पर 54 हजार वर्ग फीट गोल्ड प्लेटेड टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है।



इतना ही नहीं होटल में स्टाफ का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन ही है। यहां फर्नीचर और साज सज्जा भी सोने से ही हुई है।



छत पर पूल बनाया गया है। इसके फ्लोर पर भी सोने की टाइल्स लगाई गई हैं। यहां से पूरे शहर का नजारा दिखता है।



पहले दिन बड़ी संख्या में यहां मेहमान पहुंचे। मेहमान दीवारों और सोने की चीजों के सामने फोटो खिंचाते नजर आए।



होटल का निर्माण 2009 में शुरू किया गया था। होटल के ऊपरी हिस्से पर फ्लैट्स भी बनाए गए हैं। ताकि कोई यहां रहना चाहे तो रह सके।



इस होटल को दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे आलीशान होटल बताया जा रहा है। इस होटल को होआ बिन और विनधमन ग्रुप ने बनाया है।

होटल प्रबंधन का कहना है कि माना जाता है सोना आपके मानसिक तनाव को कम करता है। इसलिए होटल में प्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

इस होटल में डबल बेडरूम सुइट का एक रात का किराया करीब 75 हजार रुपए है। वहीं, होटल का शुरुआती किराया 20 हजार रुपए है।

इस होटल में 6 तरह के रूम हैं। सभी का किराया अलग अलग है। वहीं, 6 तरह के सुइट भी हैं। प्रेसिडेंट सुइट का किराया 4.85 लाख रुपए प्रति रात है।














Post a Comment

0 Comments