‘चाटुकार’ को लेकर अनुराग कश्यप और रणवीर शौरी में ट्विटर पर छिड़ी जंग

‘चाटुकार’ को लेकर अनुराग कश्यप और रणवीर शौरी में ट्विटर पर छिड़ी जंग

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता रणवीर शौरी के बीच ट्विटर पर फिल्मों को लेकर युद्ध चल रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब अभिनेता रणवीर शौरी ने कुछ फिल्म निर्माताओं (बिना किसी का नाम लिए) पर कटाक्ष किया। इसके बाद तिलमिलाए अनुराग कश्यप ने रणवीर शौरी को जवाब देना शुरु किया और कहा, ‘क्या तुम्हें सच में ऐसा लगता है @RanvirShorey, अगर आप ऐसा ही समझते हैं तो कृपया ठीक-ठीक बताएं कि आपका क्या मतलब है और कौन किसका चाटुकार है?’

रणवीर शौरी ने अनुराग कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा, ‘आप जानते है कि मेरा क्या मतलब है और मुझे नहीं लगता कि मैंने जो कहा है, उसमें कोई स्पष्टता का अभाव है। यह बहुत कुछ बताता है। जैसा कि नाम लेने की बात है। मैं किसी पर भी कीचड़ उछालना नहीं चाहता लेकिन आपने लोगों को यह याद दिला दिया कि वे कहां से आए हैं।’

यह मानते हुए कि रणवीर शौरी के ट्वीट उन पर टार्गेटेड है, अनुराग कश्यप ने रणवीर के साथ बहस शुरु कर दी, ‘ठीक है यहीं, बात करते हैं। कौन किसका ग़ुलाम है, आपको लगता है मैं चापलूसी कर रहा हूं? इस बहस में आप अपने पिछले संबंधों के दर्द को नहीं मिलाए। मैं मानता हूं कि हर इंडस्ट्री की तरह यहां भी सुधार की आवश्यकता है।’

अनुराग कश्यप को करारा जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने लिखा, ‘मैंने आपका जिक्र नहीं किया, इसलिए आप ही स्वीकार क्यों नहीं करते कि आप किसके चापलूस हैं और मेरे अतीत के दर्द से आपका क्या मतलब है। मुझे दबाने की कोशिश न करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, मैं आपसे भी ज्यादा अकेला काम करता हूं!’ अनुराग कश्यप पीछे नहीं हटने वाले नहीं थे और रणवीर शौरी और उनके बीच जोरदार तीखी बहस सोशल मीडिया पर देखने को मिली। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए ट्रोल होते रहते हैl

Post a Comment

0 Comments