प्रभास और दीपिका पादुकोण के बीच बढ़ रही है दोस्ती

प्रभास और दीपिका पादुकोण के बीच बढ़ रही है दोस्ती

फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रभास की एक फिल्म में साथ आ सकते हैl जबसे यह खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैl तब से दोनों के फैंस इस बारे में अधिक जानने के उत्सुक हैं। हालांकि इसके साथ ही दोनों की दोस्ती के बारे में खबरें आणि शुरु हो गई हैंl हाल ही में दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हां आपने सही सुना ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास इंस्टाग्राम पर केवल पांच लोगों को फॉलो करते है, इसमें पूजा हेगड़े, श्रद्धा कपूर और भाग्यश्री शामिल हैं और अब उन्होंने दीपिका पादुकोण को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

दीपिका भी इंस्टाग्राम पर प्रभास को फॉलो कर रही है। कुछ दिन पहले प्रभास ने पूजा हेगड़े के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की। उन्होंने अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को भी शेयर कियाl फैंस दोनों कोएक साथ देखने के लिए आतुर है। वहीं प्नारभास और दीपिका निर्देशक नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म में भी होंगे, यह त्रिभाषी फिल्म होगी, जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। दीपिका को आखिरी बार मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘छपाक’ में सह-कलाकार विक्रांत मैसी के साथ देखा गया था। वह अगली बार ’83’ में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह उनकी शादी के बाद एक साथ की हुई पहली फिल्म है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका दीपिका रोमी देव की भूमिका निभा रही हैं, जो कपिल देव की पत्नी हैं। वह अनन्या पांडे और सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ भी एक फिल्म कर रही हैंl दीपिका पादुकोण ने हाल ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर डिप्रेशन से जुड़े कई सेशन लिए थेl इसमें उन्होंने डिप्रेशन से निकलने के अपने अनुभव को भी शेयर किया थाl

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली हैंl दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैंl दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की अग्रणी एक्ट्रेस में से एक हैंl

Post a Comment

0 Comments