
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान ने अपने बचपन की ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्यूट” सारा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में दिल वाले इमोजी बनाए हैं। सारा की इस तस्वीर को फैन्स खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने ढेरों दिल वाले इमोजी बनाए हैं और सारा के बचपन की इस क्यूट तस्वीर की खूब तारीफें की हैं। सारा के फैन्स ने कमेंट बॉक्स में कई बार क्यूट शब्द लिखा है। सारा के लुक की बात करें तो वह इस एथनिक लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाथों में बाजूबंद और ब्रेसलेट पहने हुए हैं जो उन पर काफी सूट कर रहे हैं।

नाक में उन्होंने नोजरिंग पहनी हुई है और सिर पर दुपट्टा डाला हुआ है। उन्होंने गले में खूबसूरत नेकलेस पहना हुआ है जिसकी फैन्स कमेंट बॉक्स में तारीफ कर रहे हैं। सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म कुली नं. 1 में वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर काफी पहले रिलीज किए जा चुके हैं।
0 Comments