कृति सेनन की ब्यूटीफुल स्किन और टोंड बॉडी का राज जानें

कृति सेनन की ब्यूटीफुल स्किन और टोंड बॉडी का राज जानें

हैप्पी बर्थडे कृति सेनन आज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सनोन का जन्मदिन है. इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक भी हैं. इसका पता उनके सोशल मीडिया हैंडल से चलता है. कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म 'हीरोपंती' से शुरुआत की और तब से वो लगातार सफलता हासिल कर रही हैं.

आज वह बॉलीवुड में सबसे चहेते सितारों में से एक हैं, जिनमें 'बरेली की बर्फी' और 'लुका चुप्पी' और कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' जैसी फ़िल्में की हैं. कृति सेनन के लुक तो खूबसूरत हैं ही उनकी बॉडी भी एकदम मेन्टेन है. आइए जानते हैं पर प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से कृति सेनन की फिटनेस के राज...

कृति की वर्कआउट और फिटनेस रूटीन:

जब वर्कआउट की बात आती है, तो कृति को पाइलेट्स पसंद हैं, और वह इसे वेट ट्रेनिंग के साथ जोड़ती हैं क्योंकि इससे उन्हें शेप में रहने में मदद मिलती है. इसके अलावा, वह मुक्केबाजी को भी एन्जॉय करती हैं.

कृति सेनन डाइट प्लान:

स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करने में सबसे महत्वपूर्ण यह होता है कि आप समय से खाएं और आपके खाने के बीच में क्या अंतर है. कृति सेनन दिन की शुरुआत गर्म पामी में शहद की साथ करती हैं.

कृति सेनन नाश्ते में दो अंडे, ब्राउन ब्रेड के दो स्लाइस और एक गिलास ताजा जूस या प्रोटीन शेक लेती हैं. दोपहर के खाने में वो, ब्राउन राइस और कोई भी सब्जी या मछली के साथ दो चपातियां लेती हैं. शाम के नाश्ते में कृति सेनन कभी-कभी प्रोटीन शेक के साथ एक कप कॉर्न (मकई) लेती है. हमेशा फ्रेश और एनर्जी से भरपूर रहने के लिए कृति सेनन खाने के साथ भरपूर सलाद लेती हैं. उनका रात का खाना दिन में लंच से काफी हल्का होता है.

जब कुछ खाद्य पदार्थों से बचने की बात आती है, तो कृति सेनन मसालेदार और तले हुए खाने से दूर रहती हैं. कृति सेनन किसी ख़ास डाइट प्लान को फॉलो नहीं करती हैं, लेकिन दिन के आधार पर हेल्दी फूड आइटम्स का चुनाव करती हैं. इसके अलावा, वह सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए दो बार ग्रीन टी पीती हैं.

Post a Comment

0 Comments