बात जब चेहरे को चमकाने की होती है ब्लीच और फेशियल का ऑप्शन दिमाग में सबसे पहले आता है। अलग-अलग तरह के फेशियल्स से अलग-अलग फायदे होते हैं, जिनमें से एक है पर्ल फेशियल। जो काफी पॉप्युलर है और स्किन की कई परेशानियां भी दूर करता है। लेकिन अब तक आपको इसे कराने के लिए पार्लर जाना पड़ता था तो अब नहीं, आप इसे खुद भी घर पर कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ चीज़ों की ज़रूरत है।
र्ल क्रीम
पर्ल पाउडर
एक अच्छा क्लेन्ज़र
अगर स्किन ड्राय है तो ऑयल
दूध या गुलाबजल
टोनर
कैसे करें इस्तेमाल
स्टेप 1
सबसे पहले किसी अच्छे क्लेंज़र से अपना चेहरा धो लें। आप चाहे तो इसके लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।एक रूई में दूध लेकर चेहरा अच्छी तरह पोछें और फिर इसे धो लें।
स्टेप 2
अब पर्ल पाउडर और गुलाबजल मिलाकर अपना स्क्रब तैयार करें। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो इसमें ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर इसे धो लें।
स्टेप 3
इसके बाद पर्ल क्रीम लें और इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और मसाज करें। 10 मिनट बाद इसे धो लें। अगर आपके पास पर्ल क्रीम ना हो, तो पर्ल पाउडर को मिल्क क्रीम में मिलाकर इस्तेमाल करें।अगर आपको झुर्रियों की परेशानी हो, तो एंटी एजिंग पैक तैयार करें। इसके लिए एक अंडे में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा एक चम्मच पर्ल पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
स्टेप 4
आखिर में एक अच्छा टोनर लगाएं। अगर टोनर नहीं है तो इसकी जगह आप गुलाबजल का इस्तेमाल करें।

क्या हैं इसके फायदे
पर्ल फेशियल से ना सिर्फ ग्लो मिलता है बल्कि स्किन में मौजूद टॉक्सिन्स भी दूर हो जाते हैं। टैनिंग से राहत दिलाता है और साथ ही स्किन इलैस्टिसिटी को मजबूत बनाकर आपको लंबे वक्त तक रखता है यंग।
ध्यान रखें इन बातों का
पर्ल फेशियल में कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसे करने से पहले एक पैच टेस्ट ज़रूर लें। इसके अलावा, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल ना करें। ये ऑयली स्किन के लिए एक लाजवाब ऑप्शन है।
0 Comments