भारत चीन विवाद: सीमा विवाद पर आगे की रणनीति तय करने के लिए भारत और चीन की कल होगी मीटिंग

भारत चीन विवाद: सीमा विवाद पर आगे की रणनीति तय करने के लिए भारत और चीन की कल होगी मीटिंग


नई दिल्ली. भारत-चीन विवाद को लेकर कल दोनों पक्षों के बीच एक बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में सीमा विवाद पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. गलवान घाटी पर हुए भारत चीन के बीच विवाद को लगातार कम करने की कोशिश जारी है.

भारत-चीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता का दौर जारी है.

Galvan Valleyपर हुए भारत चीन के बीच विवाद को लगातार कम करने की कोशिश की जा रही है है. आपको बता दें कि इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों की तरफ से प्रतिनिधि सुनिश्चित किए गए है . भारत की ओर से अजीत डोभाल प्रतिनिधि है और चीन की तरफ से विदेश मंत्री वांगी प्रतिनिधि है. दोनों पक्षों के बीच 3 दिन पहले एक मीटिंग हुई थी. उसके बाद चीनी सेना हिंसक झड़प वाली जगह से 2 किलोमीटर पीछे हट गई थी.

वर्तमान में दोनों सेना 30 जून को बनी सहमति पर अमल कर रही है. बातचीत में शामिल सूत्रों के अनुसार चीन की सूत्रों के अनुसार चीन की सेना ने पीपी14, पीपी15 और पीपी17ए के क्षेत्रों से हटना शुरू कर दिया है. यहां से उसने अपनी पांच संरचनाओं को हटा दिया है. पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर चीनी सेना फिंगर फोर पर तीन प्वाइंट से पीछे हट गई है.

सरकार के उच्च सूत्रों ने कहा कि यदि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान नदी के पास चीन ने जो कच्ची सड़क बनाई है. वो बंद मिली या फिर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सर्दियों के लिए आवास बनाती हुई नजर आई तो इसे माना जाएगा कि वह पीछे हटने की बजाय वहीं पर बने रहना चाहते हैं.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीमा मामलों पर वर्किंग मेकैनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कॉर्डिनेशन की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments