
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच कर रही पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की हर मुमकिन कोशिश करती नजर आ रही है. जहां एक तरफ पुलिस उनसे जुड़े लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से पूछताछ कर रही है वहीं, अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
अब ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस सुशांत सिंह की फांसी में उस कपड़ने की जांच करगी जिस से उन्होंने आत्महत्या की. पुलिस जांच करना चाहती है कि जिस कपड़े से लटककर सुशांत सिंह ने खुदकुशी की क्या वह कपड़ा इतना बोझ उठा पाने में सक्षम भी था या नहीं. दरअसल, पुलिस इस हाइप्रोफाइल खुदकुशी मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती.
हालांकि पुलिस को उनकी पोस्टरामार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में कुछ भी संदेहजनक नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि फांसी की वजह से दम घुटने से सुशांत की मौत हुई. वहीं, विसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनके शरीर और नाखूनों में किसी भी तरह का संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं मिला है. इसलिए पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
0 Comments