
14 जुलाई को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा अपने सखा मंगल की राशि मेष में रहेगा। पूरे दिन धृति योग रहेगा। अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए धनलाभ लेकर आया है।
14 जुलाई को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा अपने सखा मंगल की राशि मेष में रहेगा। पूरे दिन धृति योग रहेगा। अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए धनलाभ लेकर आया है।
मेष राशि
कारोबार और नौकरी मे आज काफी राहत महसूस कर सकते हैं। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी पर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और प्रेम संबंधों में विचार करने की आवश्यकता होगी।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी और व्यापार में फायदा होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और प्रेम संबंधों में भी खुशी भरे पल आएंगे।
मिथुन राशि
आज धन लाभ की संभावना हैं। कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है। दांपत्य जीवन में ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए समय अनुकूल नहीं है।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। सभी से सहयोग मिलेगा लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा, प्रेमी-प्रेमिका से वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह राशि
कारोबार के लिए बेहतर समय है। नौकरी में बहुत अधिक मेहनत के योग है। प्रेम संबंधों के मामले में समय सामान्य है। जीवनसाथी के लिए आप महंगा उपहार देने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या राशि
आज कारोबार में आपको कुछ नये अवसर मिल सकते हैं। आपको सरकारी कामों में भी किसी की मदद मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
तुला राशि
आज के दिन कारोबार और नौकरी में की जा रही मेहनत का परिणाम आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस होगा। प्रेमी-प्रेमिका से रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, नए मित्र भी बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
कारोबार और नौकरी के लिए यह दिन शुभ है। आप अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका से भी रिश्ते में प्यार बना रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा, इसका लाभ उठाएं। नौकरी और कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे, प्रेम संबंध भी प्रगाढ होंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। कारोबार में सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में यात्रा से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है, प्रेमी-प्रेमिका का व्यवहार सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि
आप आज कोई नए कारोबारी प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
मीन राशि
आज कारोबार में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आय बढ सकती है। जीवनसाथी और प्रेमी-प्रेमिका का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।
0 Comments