
जिला के बेतिया-नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड स्थित चमुआ स्टेशन पर शराब पीकर मदहोश स्टेशन मास्टर को जीआरपी नरकटियागंज ने किया गिरफ्तार है। स्टेशन मास्टर वरुण कुमार सिंह चमुआ रेलवे स्टेशन पर ही तैनात रेलकर्मियों से नशे में टुन्न होकर उलझ गए। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार की सूचना पर रेल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ब्रेथ टेस्ट कराया तो अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है।
सूत्रों की खबर के अनुसार स्टेशन मास्टर वरूण कुमार सिंह अधिक नशे में रेल कर्मियों से उलझ गये। इसकी जानकारी मिलते ही रेल पुलिस चमुआ पहुंची और स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया।
राजकीय रेल थाना नरकटियागंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार रात में चमुआ स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने फोन कर बताया कि स्टेशन मास्टर वरुण कुमार सिंह नशा में धुत होकर हंगामा कर रहा है।
जिसकी वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेल थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत चमुआ पहुंचे और स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। बिहार में शराबबंदी है और स्टेशन मास्टर शराब पीकर हंगामा किया, वही बता सकता है कि शराब मिलती है तो कैसे?
0 Comments