
घूम रहा था बाघ, तभी सामने आ गया अजगर फिर 'जंगल के राजा' ने दिखाई ऐसी चतुराई... देखें पूरा Video
घूम रहा था बाघ, तभी सामने आ गया अजगर और फिर...
सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. आपने शेर, बाघ और तेंदुए के शिकार के वीडियो तो कई बार देखे होंगे. लेकिन इस बार एक बाघ और अजगर का सामना हुआ. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो पुराना बताया जा रहा है. दो साल पहले इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पहली बार देखा गया था. अब इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदाने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है.
इस वीडियो को कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है, जिसे 31 अगस्त 2018 को फिल्माया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ जंगल में घूम रहा था.
तभी एक बड़ा सा अजगर उसके रास्ते में आ गया. वो उसके सामने लेटा हुआ था. बाघ ने चतुराई दिखाई और उसके पास से निकल गया. उसके पार करने के बाद बाघ काफी समय तक अजगर को देखता रहा और फिर वहां से निकल गया.
सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बाघ ने अजगर का रास्ता छोड़ा.'
इस वीडियो को सुशांत ने 21 जुलाई की सुबह पोस्ट किया था, जिसके अब तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने ट्विटर पर ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...
0 Comments