
– अबॉर्शन की गोलियां खाने से शरीर में बन रहे प्रेग्नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आप अबॉर्शन पिल्स खाते हैं, तो इसका असर आपकी फर्टिलिटी पर पड़ सकता है। इससे आगे महिला को दोबारा मां बनने में परेशानी हो सकती है।
– कई गर्भपात की गोली खाने से भ्रूण पूरी तरह से गर्भाशय से बाहर नहीं निकल पाता है। गर्भाशय में भ्रूण के कुछ अवशेष रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में सर्जरी करवाने की नौबत आ जाती है, इसलिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह लेने पर ही पिल्स का सेवन करें।
– अबॉर्शन पिल्स गर्भधारण के 50 दिन के अंदर ले लेनी चाहिए। अगर आप तीन महीने बाद पिल्स लेने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है। गर्भ के तीन महीने बाद पिल्स लेने से ब्लीडिंग बहुत ही ज्यादा होती है। इसके साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।
– डॉक्टर्स की सलाह के बिना अबॉर्शन पिल्स खाने से पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या अधिक होती है। पिल्स खाने से हमारे शरीर से भारी मात्रा में रक्त और दूसरे द्रव पदार्थ निकलते हैं। इसके कारण पेट, पैरों और शरीर के कई हिस्सों में अत्यधिक दर्द की शिकायत होती है।
– गर्भपाती की गोलियां इतनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण शरीर में सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही इससे कभी-कभी बुखार भी आ सकता है। अगर अबॉर्शन पिल्स के खाने से आपकी तबीयत बहुत ही ज्यादा बिगड़ती है, तो फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करें।
0 Comments